Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक संघ सम्मेलन में हुआ संगठनात्मक बदलाव

शिक्षक संघ सम्मेलन में हुआ संगठनात्मक बदलाव

नई नियुक्तियां, नया जोश के साथ सम्पन्न हुआ शिक्षक संघ सम्मेलन

गोंडा के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह परास को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राजधानी के रॉयल होटल (विधायक निवास) में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ सम्मेलन ने शिक्षा जगत में नई ऊर्जा भर दी। प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय की अध्यक्षता और दर्जनों जिलाध्यक्षों, जिला मंत्रियों एवं प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रविवार को आयोजित सम्मेलन में न केवल संगठन की नीतियों पर चर्चा हुई, बल्कि कई अहम नियुक्तियां भी की गईं, जिससे पूरे प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती का संदेश गया।

सूत्रों ने बताया कि शिक्षक संघ सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी में कई बड़े बदलाव किए गए। प्रदेश महामंत्री नंद प्रकाश, प्रदेश कोषाध्यक्ष चूणामणि त्रिपाठी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौर को सेवानिवृत्ति के बाद संगठन के प्रांतीय संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। सभी ने इस निर्णय पर सहमति जताई और विश्वास जताया कि ये अनुभवी पदाधिकारी भविष्य में भी संगठन का मार्गदर्शन और सहयोग जारी रखेंगे।

यह भी पढें: पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले में 3 की मौत, DM SP हटे

रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां करते हुए संगठन ने अपनी ताकत और अधिक बढ़ाई। कर्मठ और सक्रिय उपाध्यक्ष अशोक पाल को नया प्रदेश महामंत्री चुना गया। फिरोजाबाद के जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ डॉ. सहदेव सिंह चौहान को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। गोंडा के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह परास को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। कानपुर देहात के अवधेश सविता और बस्ती के ज्ञानेन्द्र भारती एवं फतेहपुर के कुंवर सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

शिक्षक संघ सम्मेलन में हुआ संगठनात्मक बदलाव
नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित करते प्रदेश अध्यक्ष

शिक्षक संघ सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में इन नियुक्तियों पर अपनी सहमति दी। सभी ने जोर देकर कहा कि संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी तन्मयता, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, विद्यालयों और बच्चों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

इस शिक्षक संघ सम्मेलन का एक अहम संदेश यह रहा कि संगठन केवल अपने पदाधिकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे शिक्षा जगत को एकजुट कर लंबित समस्याओं का समाधान कराना और शिक्षकों को उनका हक दिलाना है। सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि वे शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और हर शिक्षक की आवाज बनेंगे।

यह भी पढें: तबादला एक्सप्रेसः UP में बड़े पैमाने पर अफसर हटे

सम्मेलन में कई पुराने पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद भी संगठन से जुड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। उनका अनुभव आने वाले समय में संगठन के लिए अमूल्य साबित होगा। वहीं, नई नियुक्तियों से युवाओं में नई ऊर्जा और भरोसा जागा है।

शिक्षक संघ सम्मेलन में भारी संख्या में प्रतिनिधियों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि संगठन में आज भी गहरी जड़ें हैं और शिक्षकों का भरोसा इस नेतृत्व पर पूरी तरह कायम है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वे शिक्षा की गुणवत्ता, कर्मचारियों के हित और बच्चों के सर्वांगीण विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

अंत में सम्मेलन में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि संगठन में किसी भी प्रकार की गुटबाजी, स्वार्थ और आंतरिक राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन का मूलमंत्र शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना ही रहेगा।

शिक्षक संघ सम्मेलन में पारित प्रस्ताव ने प्रदेश के हर जिले के शिक्षकों में उम्मीद की नई किरण जगा दी है। सभी प्रतिनिधियों ने एक मत से कहा कि संगठन के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने के लिए इसी प्रकार की पारदर्शिता और समर्पण की जरूरत है।

यह भी पढें: British Railway Track: भारत के इस ट्रैक पर आज भी अंग्रेजों का कब्जा

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular