संवाददाता
गोण्डा। अदालत के आदेश पर एक महिला ने अपने पति की हत्या के आरोप में अपनी सौतेली सास व ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कोतवाली कर्नलगंज में दर्ज कराई है। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढेमा निवासी महिला अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय रामशंकर उर्फ छोटू ने अदालत के आदेश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 11 सितंबर 2020 को उसके पति रामशंकर उर्फ छोटू को उसके ससुर धर्मराज, सौतेली सास राजकुमारी पत्नी धर्मराज व चचेरे ससुर शेषपाल, धर्मपाल, धर्मवीर उसके पति को बीमार होने का बहाना बताकर डॉक्टर के यहां ले जाने के लिए निकले थे। अनीता देवी के मुताबिक सभी ने उसे बताया कि इलाज कराने के लिए लखनऊ ले जाना है। इसके बाद उसे तैयार कर बाइक पर बिठाकर उसके बुआ के घर ग्राम कटका हुजूरपुर में छोड़ गए। आरोप है कि उसी रात उसके पति छोटू को जलाने का प्रयास किया गया, जिसमें ससुर धर्मराज के साथ ही कुछ लोगों का हाथ भी जल गया। छोटू का शव जब नहीं जला तो उस अधजले शव को खेत में गाड़ दिया और दूसरे दिन उसे जला दिया। अनीता ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसके पति की मौत हो गई है तो वह भाग कर ससुराल पहुंची। सभी ने उसे मार डालने की धमकी दी। अनीता देवी का आरोप है कि उसकी सास के जीवित रहते ही ससुर धर्मराज दूसरी शादी करके पत्नी को घर ले आए थे। इसके बाद उसकी सास को भी सभी ने मिलकर मार डाला था। आरोप है कि सौतेली सास लगातार उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ ही प्रताड़ित करती थी। अनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने ससुर धर्मराज, सौतेली सास राजकुमारी पत्नी धर्मराज, चचेरे ससुर शेषपाल, धर्मपाल व धर्मवीर के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
