Tuesday, April 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:एक मार्च से एनई रेलवे से 32 जोड़ी ट्रेनों का संचालन

Gonda News:एक मार्च से एनई रेलवे से 32 जोड़ी ट्रेनों का संचालन

संवाददाता

गोण्डा। कोविड के चलते ठप रेल परिवहन को एक मार्च से गति मिलेगी। रेल मंत्रालय ने सभी पैसेंजर व डेमू व मेमू ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी है। एक मार्च से अनारक्षित सीटों वाली ट्रेनों के संचालन से आम लोगों को सुविधा तो मिल जाएगी लेकिन यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। पैसेंजर ट्रेनों की यात्रा के लिए भी एक्सप्रेस के बराबर टिकट का भुगतान करना होगा। ऐसा कोविड के कारण किया जा रहा है। हालांकि अभी रेलवे विभाग ने इसका नोटिफिकेशन नहीं किया है। लेकिन यह तय है यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर यात्री ट्रेनों के सफर पर किराया खर्च करना होगा। पैसेंजर, और डेमू-मेमू ट्रेन से यात्रा करने का अनुमति मिल गई है, लेकिन ये ट्रेनें अनारक्षित एक्सप्रेस व मेल के रूप में चलेंगी। सुविधाएं, स्टॉपेज व डिब्बे आदि सब कुछ पैसेंजर ट्रेन का रहेगा। लेकिन यात्रियों को ट्रेन से सफर करने के लिए उन्हें दुगुना किराया देना पड़ेगा। एक मार्च से चलने जा रही इन ट्रेनों में गोण्डा से सीतापुर, गोण्डा से गोरखपुर, गोण्डा से वाया बढ़नी से गोरखपुर के बीच अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। गोण्डा से बहराइच के बीच डेमू ट्रेन चलाने की तथा टिकटों की बिक्री की तैयारी रेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है।
बता दें पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से सवारी गाड़ी चलाने के लिए रेलवे बोर्ड के पास प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर रेलवे बोर्ड ने 32 जोड़ी सवारी गाड़ियों को चलाने की अनुमति दे दी है। इसमें 23 पैसेंजर, 8 डेमू और एक मेमू ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को चलाने के लिए तथा टिकट बिक्री को लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार आरक्षित टिकटों की बिक्री स्टेशन पर स्थित बुकिंग टिकट घर से देने की तैयारी की जा रही है। यहाँ से ही 11 माह पूर्व अनारक्षित टिकट यात्रियों को मिलते थे। रेलवे के मुताबिक मेल व एक्सप्रेस का न्यूनतम किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। किराये को लेकर यात्रियों में काफी कंफ्यूजन रहेगा। गोण्डा से गोरखपुर तक पैसेंजर ट्रेन का किराया पहले 45 रुपए था और एक्सप्रेस का 90 रुपए। यानि अब एक मार्च से इन ट्रेनों में भी करीब 90 रुपए का टिकट लेना होगा। इस बाबत लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सवारी गाड़ी चलने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि अभी महाप्रबंधक गोरखपुर के मुख्यालय से आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। तभी इसके आगे कुछ बताया जा सकता है। संचालन का समय भी अभी तय नहीं किया गया है। गोण्डा से लखनऊ के बीच दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पहले होता रहा। एक सुबह तथा एक शाम को ट्रेन यहां से चलाई जाती थी, लेकिन एक मार्च से संचालन की अनुमति मिलने में गोण्डा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन संचालन की अनुमति नहीं दी गई है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular