Tuesday, April 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:गुरु और शिष्य दोनों भूमिका में नजर आए आयुक्त

Gonda News:गुरु और शिष्य दोनों भूमिका में नजर आए आयुक्त

अभ्युदय योजना के तहत एलबीएस पीजी कॉलेज में आयुक्त ने बतौर गुरु दिए टिप्स

संवाददाता

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव एलबीएस कालेज में शुक्रवार को गुरु और शिष्य दोनों भूमिका में नजर आए। मौका था अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का। एलबीएस पीजी कॉलेज में पहुंचे आयुक्त ने एक ओर जहां छात्र छात्राओं को गुरु के रूप में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के टिप्स दिए, वहीं दूसरी ओर बच्चों के बीच सबसे पीछे वाली सीट पर बैठकर बतौर शिष्य एसडीएम कर्नलगंज शत्रुघ्न पाठक द्वारा दी जा रही जानकारियों को सुना। अपने एक घंटे के शिक्षण अवधि के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में समय प्रबंधन व पाठ्यक्रम की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि अभ्यास एक दिन में नहीं पूरी की जा सकती, बल्कि यह रोजाना का विषय है। उन्होंने कहा कि मन को एकाग्र और शांत करने के लिए वह लोग भगवत गीता का अध्ययन जरूर करें। सफलता के मूल मंत्र के बारे में तीन प्रमुख घटकों ’लक्ष्य, लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग और परिश्रम इन तीनों को अपना हथियार बनाएं तो निश्चित ही सफलता हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। बिना परिश्रम के सफलता कतई हासिल नहीं हो सकती। परीक्षाओ में सफलता शॉर्टकट से नहीं हासिल की जा सकती। उन्होंने कहा की न्यूज़ पेपर, अच्छी किताबें और दुनिया के रोल मॉडल्स के बारे में जरूर पढ़ें। इससे उन्हें उनके जीवन दर्शन से परिश्रम करने और लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा जरूर मिलेगी। आयुक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी, अब्दुल कलाम होमी जहांगीर भाभा जैसे महान व्यक्तित्व के कई उदाहरण देते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन और मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एकाग्रता नितांत आवश्यक है। बगैर एकाग्रता के कोई भी विषय तैयार नहीं किया जा सकता। इसलिए सिलेबस के अनुसार तैयारी करें और करंट की चीजों से जरूर अपडेट रहे। छात्रों को पढ़ाने के बाद आयुक्त रंगाराव बच्चों के बीच सबसे पीछे वाली सीट पर जाकर बैठ गए और उन्होंने एसडीएम कर्नलगंज शत्रुघ्न पाठक को निर्देश दिया कि वह भूगोल विषय के बारे में बच्चों को तैयारी करने के टिप्स दें। आयुक्त रंगाराव पीछे की सीट पर बतौर शिष्य एसडीएम कर्नलगंज द्वारा बताए जा रहे टिप्स को ध्यान से सुना और बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन जरूर करें और विषय वार टाइम स्लॉट अलाट करें तथा उसी के अनुसार तैयारी करें ताकि कोई भी विषय छूटने ना पावे। इस दौरान डीडी समाज कल्याण जितेंद्र सिंह, एलबीएस प्रिंसिपल डॉ वंदना सारस्वत, प्रॉक्टर जितेंद्र सिंह सहित प्रतियोगी छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:गुरु और शिष्य दोनों भूमिका में नजर आए आयुक्त
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular