संवाददाता
गोण्डा। संत रविदास की याद में उनकी जयंती चिंटू बाबा मंदिर पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में मनाई गई। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद देवीपाटन मंडल प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने सब का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार हेतु जिला उपाध्यक्ष शोभित पांडे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू महासंघ की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिला महामंत्री मनोज सिंह एवं जिला संगठन मंत्री घनश्याम कोहली ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन केशव ठक्कुर राष्ट्रपुत्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक समरसता हेतु सह भोज का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकुर पांडेय, अमित कुमार, गजेंद्र सिंह, दीपक कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, अनूप कुमार वर्मा, आदित्य कुमार वर्मा, ईश्वर कुमार वर्मा, अजय कुमार मिश्रा, घनश्याम कृपाल, आनंद कुमार तिवारी, देवी शरण पाठक, पुरुषोत्तम पांडेय, राजकुमार दुबे, हनुमान गिरी, राकेश कुमार, रामदयाल, दीपक सिंह, सतीश तिवारी, अरुण श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, अरुण कुमार, सच्चिदानंद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
