Wednesday, August 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:युवाओं में सोई प्रतिभा को जगाने का माध्यम है युवा संसद

Gonda News:युवाओं में सोई प्रतिभा को जगाने का माध्यम है युवा संसद

संवाददाता

गोण्डा। युवा संसद युवाओं को अपनी सुषुप्त प्रतिभा को जागृत करने का एक उपयुक्त माध्यम होती है। यह बात नेहरू युवा केंद्र द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में आयोजित ’पड़ोस युवा संसद’ कार्यक्रम में बोलते हुए प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने कही। इस मौके पर एनवाईके के जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत ने कहा कि युवा संसद जैसे कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं का बहुमुखी विकास होता है। लोकसभा अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि वाद-विवाद से संवाद तक पहुंचना ही इस कार्यक्रम की उपादेयता है। मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा अनुशासन के दायरे में रहकर यदि अपने कर्तव्यों का निर्णय करेगा, तभी सही अर्थों में राष्ट्र निर्माण हो सकेगा। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में पूर्व मुख्य नियंता डॉ ओंकार पाठक तथा रसायन शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर व एनसीसी प्रभारी डॉ पुष्यमित्र रहे। पक्ष में प्रथम पुरस्कार प्रियंका शुक्ला को, द्वितीय निधि सोनी व तृतीय पूर्णिमा पांडेय को मिला। विपक्ष में प्रथम स्थान पर उदय भान तिवारी, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से वर्तिका सिंह व काजल सिंह को मिला। तृतीय पुरस्कार भी संयुक्त रूप से राशि सिंह व अजय दुबे को मिला। इस मौके पर एनवाईके के सलाहकार समिति के सदस्य विनय श्रीवास्तव, आनंद प्रसाद शुक्ला, स्माइल फाउंडेशन के कुंवर रामायण सिंह की विशिष्ट भूमिका रही। संचालन डॉ. शालिनी शुक्ला ने किया। स्वयंसेवक आशीष त्रिपाठी, कोमल सिंह, मोनिका गुप्ता, राजेश, नमिता कौशल शुक्ला मौजूद रहे। अंत में सभी को “कैच दि रेन“ कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई।

यह भी पढें : आंगनबाड़ी केंद्रों पर फिर शुरू हुआ अन्नप्राशन संस्कार

Gonda News:युवाओं में सोई प्रतिभा को जगाने का माध्यम है युवा संसद

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular