Thursday, August 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार के तहत ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

Gonda News:मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार के तहत ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

संवाददाता
गोण्डा। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अर्न्तगत ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित व परम्परागत कारीगरों तथा व्यावसायिक शिक्षा के अर्न्तगत ग्रामोद्योग विषय लेकर उर्तीण छात्र/छात्राओं, गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले नवयुवक/नवयुवतियों से अपने ही ग्राम में उद्योग लगाकर स्वावलम्बी बनने के इच्छुक बेरोजगार युवकों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम ने बताया कि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक व्यक्ति योजना के ई-पोर्टल www.cmegp.data_center.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजनार्न्तगत 10 लाख तक के प्रोजेक्ट अनुमन्य हैं, जिसमें सामान्य जाति के पुरुष लाभार्थी को प्रोजेक्ट कास्ट का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान तथा टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) पर चार प्रतिशत उद्यमी द्वारा देय होगा। शेष ब्याज उपादान टर्म लोन पर शासन द्वारा इकाई कार्यरत होने की दशा में बैंकों के माध्यम से आर.टी.जी.एस. के द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। इसके अतिरिक्त आरक्षित वर्ग (अनुसूचति जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछडी, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक) तथा सभी वर्ग के महिलाओं को प्रोजेक्ट काष्ट का पांच प्रतिशत स्वयं का अंशदान तथा टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) समस्त ब्याज उपादान शासन द्वारा इकाई कार्यरत होने की दशा में बैंक को आर.टी.जी.एस. के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। ऐसे बेरोजगार जो खनिज आधारित उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, बहुलक एवं रसायन उद्योग, इंजीनियरिंग एवं गैर परम्परागत उर्जा, वस्त्र उद्योग (खादी को छोडकर) जिस किसी उद्योग को लगाना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पत्र मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के ई-पोर्टल पर अपना फोटो, शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा स्थापित कार्यस्थल की प्रमाण पत्र (चौहद््दी सहित) प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा यदि कोई अनुभव हो तो उसकी प्रति बेबसाइट पर अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, गोण्डा में 15.12.2020 तक हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों को स्कोर कार्ड के माध्यम से चयन किया जायेगा तथा आवेदकों के ऋण आवेदन पत्र ऑनलाइन बैंको को वित्तपोषण हेतु अग्रसारित किया जायेगा। जनपद के बेरोजगारों से अपेक्षा है कि उक्त योजना का लाभ उठायें और स्वावलम्बी बन कर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular