Saturday, April 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:पुलिस की सक्रियता से कांग्रेसी नहीं निकाल पाए रैली, छावनी बना...

Gonda News:पुलिस की सक्रियता से कांग्रेसी नहीं निकाल पाए रैली, छावनी बना कांग्रेस भवन

संवाददाता

गोण्डा। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर जनपद में न्याय पंचायत अध्यक्षों. ब्लॉक अध्यक्षों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पूर्व नियोजित बैठक जिला कांग्रेस भवन आयोजित की गई। पार्टी के झंडारोहण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल एवं संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने किया। न्याय पंचायत अध्यक्षों को माला एवं गले में कांग्रेस का पट्टा डालकर घड़ी व अन्य सामान्य देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी को कैसे विजय मिले, इस पर जानकारी दी गई। पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के बाद तीन किलोमीटर की जय जवान-जय किसान रैली होनी थी, उसे स्थानीय पुलिस ने कांग्रेस भवन को छावनी बनाते हुए रोक दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन से बाहर नहीं निकलने दिया गया। भवन के अंदर घुसी पुलिस एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ धक्का मुक्की में कार्यक्रम प्रभारी दुर्ग विजय सिंह मान, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमा कश्यप, सेवादल अध्यक्ष प्रदुम्न शुक्ला, मसीह उल हक, अश्वनी कुमार मालवीय आदि को चोटें आई। इसके विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि आप लोगों को तब तक चुप नहीं बैठना है, जब तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न बन जाए। जिला प्रभारी दुर्ग विजय सिंह मान ने कहा कि अब हमारे न्याय पंचायत अध्यक्षों को ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित करना है। आप लोग अपने-अपने घरों पर इसे लगाएं और चुनाव में महती भूमिका अदा करें। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में आने के लिए उनको धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरजीत सिंह, खालिद अख्तर, खान पहाड़ी सिंह, ओबैद उर रहमान, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, जलील खान, शिव कुमार दुबे, सत्येंद्र धर दुबे, प्रमोद मिश्रा, रमा मिश्रा, इरशाद हुसैन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें : रेप के आरोपी को दस वर्ष का सश्रम कारावास

Gonda News:पुलिस की सक्रियता से कांग्रेसी नहीं निकाल पाए रैली, छावनी बना कांग्रेस भवन

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular