Saturday, April 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:डीएम ने दो स्वास्थ्य कर्मियों को किया बर्खास्त, कई का रोका...

Gonda News:डीएम ने दो स्वास्थ्य कर्मियों को किया बर्खास्त, कई का रोका वेतन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ डीएम मार्कण्डेय शाही की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दो कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के साथ ही कई अधिकारियों का वेतन बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश के बावजूद स्वास्थ्य कार्यक्रमों में रुचि न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। मई 2020 से ड्यूटी पर गैरहाजिर रहे सीएचओ कोयली जंगल (वजीरगंज) के जितेंद्र कुमार तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर के ग्राम सोनौली मोहम्मदपुर की एएनएम सुनीता मौर्या की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की है। इसके साथ ही जिला अस्पताल के एसएमओ स्टोर का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने व महिला अस्पताल की डॉक्टर शालू को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने तथा जिला अस्पताल के डीपीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रवार अधिकारियों कर्मचारियों की योजनावार कारगुजारी का डाटा तैयार कराया जा रहा है तथा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में मनमानी करने वाले अधिकारियो कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
बैठक में गोल्डन कार्ड की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि इटियाथोक, कर्नलगंज, कटरा बाजार, पण्डरी कृपाल तथा हलधरमऊ की स्थिति खराब है। जिलाधिकारी ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। एचएमआईएस पोर्टल पर डाटा फीडिंग में प्रदेश में 45वीं रैंक मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। संस्थागत प्रसव में काजीदेवर, इटियाथोक, हलधरमऊ, कटरा बाजार तथा मनकापुर की स्थिति खराब पाई गई। एचआईवी टेस्ट में काजीदेवर, बेलसर, बभनजोत तथा इटियाथोक विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में फिसड्डी काजीदेवर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को जिलाधिकारी ने तत्काल हटाने के आदेश सीएमओ को दिए हैं तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी इटियाथोक को कड़ी फटकार लगाई है। बीपीएम वजीरगंज बीना शुक्ला द्वारा नियमित ड्यूटी न करने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आशा इंसेंटिव भुगतान की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि 21 जनवरी 2021 से डैम द्वारा महिला अस्पताल को भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण जननी सुरक्षा योजना का भुगतान लंबित है। जिलाधिकारी ने 24 घंटे में जेएसवाई का भुगतान न होने पर डैम को निलंबित करने की चेतावनी दी है। सैम और मैम बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क करने की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किसी भी अभिभावक से इस बाबत सम्पर्क नहीं किया गया। इसी प्रकार अनटाइड फंड की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि जिले में किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनटाइड फंड द्वारा के व्यय की स्थिति बेहद खराब है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दो दिन के अंदर पूरे जनपद में अनटाइड फंड में उपलब्ध बजट तथा ग्राम पंचायतवार अनटाइड फंड के खर्च का पूरा विवरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने योजनावार विभिन्न पैरामीटर्स में सुधार न होने पर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी है। डीएम ने कहा कि 15 दिन के अंदर सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रैकिंग सुधर जाए अन्यथा बड़ी कार्यवाही से कत्तई परहेज नहीं करेंगे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह गौतम, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ घनश्याम सिंह, महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एपी मिश्रा, डीपीओ मनोज कुमार, डीपीएम अमरनाथ, डीसीपीएम डॉक्टर आरपी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी गण तथा सीडीपीओ उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular