Gonda News:उप्र उद्योग व्यापार मण्डल का विस्तार

संवाददाता

गोण्डा। उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिला व नगर इकाई का विस्तार जिलाध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें जिला उपाध्यक्ष देवनाथ मिश्र सम्पादक प्रभात नमन हिन्दी दैनिक व जिला मंत्री अतुल पाठक व लालता प्रसाद शर्मा को नियुक्त किया गया। इसके साथ-साथ व्यापारी सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। आगामी बैठक कटरा, कर्नलगंज, मनकापुर, नवाबगंज में होनी है, जिसमें भारी संख्या में व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र और व्यापार एकता जिंदाबाद का उद्घोष हुआ। इस अवसर पर साकेत तिवारी, अशोक रस्तोगी, धर्मेंद्र तिवारी, शिवम एडवोकेट, जर्नादन पाठक, लालता प्रसाद शर्मा, मयंक शरण आदि सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया और व्यापारी एकता को और मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर सभी निवासियां एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य ने दीवाली, भैया दूज त्योहारों की आगामी शुभकामनाएं दी और प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार से व्यापारियों का उत्पीड़न न होने देने का वायदा किया। इसके लिए अधिकारियों से संपर्क करने के लिए टीम गठित किया। सभा का संचालन नवनियुक्त जिला मंत्री लालता प्रसाद शर्मा ने किया।

error: Content is protected !!