Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:आचार्य स्वदेश चुने गए आर्य समाज के प्रदेश प्रमुख

Gonda News:आचार्य स्वदेश चुने गए आर्य समाज के प्रदेश प्रमुख

संवाददाता

गोण्डा। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में मण्डलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य ने की। सम्मेलन में गुरुकुल वृन्दावन मथुरा के कुलपति आचार्य स्वदेश मुख्य अतिथि एवं नरेंद्र ब्रह्मचारी आजमगढ़, सार्वदेशिक आर्य, वीर दल प्रदेश अध्यक्ष पंकज आर्य और अलीगढ़ विशिष्ट अतिथि के रुप में सभा संघात्मक उद्देश्य से समीक्षा करते हुए संबोधन किया। प्रदेश संगठन का चुनाव निकट है। इसमें महर्षि के मतभेदों को जन-जन तक पहुंचाने वालों को ही प्रदेश की बागडोर देने पर चर्चा हुई, जिसमें सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य ने आचार्य स्वदेश को आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश का प्रधान चुनने का संकल्प दिलाया, जिसमें बहराइच, बलरामपुर, तुलसीपुर, श्रावस्ती, कर्नलगंज, मनकापुर, कौड़िया, फैजाबाद, बस्ती व गोण्डा के लोगों ने आचार्य स्वदेश के नेतृत्व का पूर्ण समर्थन देने का वायदा किया। इस अवसर पर आचार्य स्वदेश, पंकज आर्य, नरेंद्र ब्रह्मचारी, स्वामी ओमानंद, रमा कांत मिश्र, अमर दीक्षित, अशोक रस्तोगी, साकेत तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, इं. जय प्रकाश, अनीता राजपाल, विनय आर्य, मयंक सरन, धर्मवीर आर्य, जनार्दन पाठक, इं. सत्यम, सच्चिदानंद मिश्रा, आनंद उपमन्यु आदि प्रमुख रहे। संध्या आर्य को जिला सभा की ओर से पुरोहित नियुक्त किया गया, जिसका प्रमाण पत्र आचार्य स्वदेश द्वारा दिया गया। सभा का संचालन आर्य समाज हजरतपुर के प्रधान लालता प्रसाद शर्मा ने किया और डॉक्टर चक्रधर सिंह एवं कामेश्वर प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस सम्मेलन में सैकड़ों पदाधिकारी, सदस्य और जनपद के लोगों ने भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular