Sunday, July 12, 2026
HomeEditor PickGonda News: गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत

Gonda News: गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत

अतुल अद्वैत

गोंडा। जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन मैरिज हॉल के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
इटियाथोक के कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी के अनुसार, बैजपुर गांव निवासी मिनाज ने मैरिज हॉल निर्माण के लिए मिट्टी खुदवाई थी। इससे गहरा गड्ढा बन गया था। लगातार बारिश के कारण उसमें पानी भर गया था। रविवार को शिवम मौर्या (15) और राजन मौर्या (12) साइकिल से खेलते हुए वहां पहुंचे और गड्ढे में गिरकर डूब गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ तलाशी अभियान चलाकर दोनों शवों को बरामद कर लिया। उनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिवम कक्षा छह और राजन कक्षा पांच का छात्र था। दोनों के माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular