Sunday, July 12, 2026
HomeEditor PickGonda News: खून के काले धंधे का खुलासा, आठ गिरफ्तार

Gonda News: खून के काले धंधे का खुलासा, आठ गिरफ्तार

एसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा खुलासा

अतुल अद्वैत

गोंडा। जिले में नगर कोतवाली पुलिस ने खून के काले धंधे का कारोबार करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्तार, शिवम शुक्ला, विजय, साहबे आलम, ऋषिकेश अवस्थी, बृजेश कुमार शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव और अभिषेक सिंह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रविवार को यह जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि गिरोह का संचालन बलरामपुर के ब्लड बैंक संचालक अभिषेक सिंह और श्रावस्ती के भिनगा में तैनात लैब टेक्नीशियन सौरभ श्रीवास्तव कर रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी सरकारी ब्लड बैंक से मिलते-जुलते फर्जी कार्ड छपवाकर देवीपाटन मंडल में व्हाट्सएप और निजी ब्लड बैंकों के माध्यम से नेटवर्क संचालित करते थे और महंगे दामों पर खून उपलब्ध कराते थे।
एसपी के अनुसार, नगर कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 253 फर्जी ब्लड बैंक कार्ड, 10 डिस्पोजेबल सिरिंज और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
जायसवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के पिता स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं, जबकि सौरभ श्रीवास्तव भिनगा अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी भेजी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, एसआई सोनू कुमार, पिंटू कुमार यादव, नितिन उपाध्याय, सुधांशु पाठक, मुख्य आरक्षी विपिन पाण्डेय, दीपक सिंह बिष्ट, अनिलेश ओझा, पीयुष गोस्वामी, दीपक सिंह, चंद्रजीत, विनय प्रताप व देव कुमार शामिल रहे।

Gonda News: खून के काले धंधे का खुलासा, आठ गिरफ्तार
गोंडाः नगर कोतवाली पुलिस के हिरासत में खून के काले कारोबार गिरोह के सदस्य।

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular