Gonda : भाजपा में शामिल हुए कई नेता

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को एक तगड़ा झटका लगा है। किसान नेता और पूर्व प्रत्याशी गोंडा सदर विधानसभा शैलेंद्र सिंह उर्फ बब्बू सिंह बिसेन ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर के भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने सपा नेता से उनके आवास पर मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया। उनके पार्टी में शामिल होने से वीरपुर बिसेन सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा को एक मजबूती मिली है। उनके साथ सपा नेता विष्णु दत्त सिंह बिसेन, सुशील दत्त सिंह बिसेन सहित सैकड़ों अन्य लोग भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने के बाद शैलेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण रूप से समर्थन देने का ऐलान करते हुए लोकसभा चुनाव में मदद करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने सभी साथियों से निवेदन किया कि वह सभी लोकसभा के चुनाव में डटकर भाजपा का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में जब से हम जुड़े हैं, लगातार उपेक्षा के शिकार हो रहे थे। वहां पर कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं थी। विशेष लोगों को वहां पर सम्मान दिया जा रहा है। इसीलिए हम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में पूरी तरीके से आस्था जताते हुए शामिल हो गए हैं।शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मकसूद अकरम अंसारी, मोहम्मद खान, नसीम अंसारी, शादाब अहमद खान, नौशाद अहमद, कबीर खान, कन्नू बाबा, इकरार खान, चंद फैज, सिमर, नफीस अहमद के साथ  चांद बाबू, निजाम अहमद, राहत अली, बाबा बनकटवा, महताब, सहमे सहिम, तिलकराम यादव, मोहम्मद अकील, मोहम्मद इरफान, वाहिद भाई, नाजिम सोनू, हाजी चाँद, बबलू नेता, सफीक वारसी, फारूक मोहम्मद, कलीम मोहम्मद, सज्जाद, फज्जू, इब्राहिम रामेश्वर सैनी, आमिर, सोहेल खान, नियाज अहमद खान साहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

यह भी पढें :  चुनाव ड्यूटी में लगी महिलाओं को राहत!

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!