Gonda : 22 नए अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लोकसभा समान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने जिन स्थान पर फोर्स को रहना है, व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 कम्पनी अर्धसैनिक बल, एक कम्पनी व एक प्लाटून पीएसी, वाह्य जनपदों से आने वाले पुलिस बल उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व होमगार्डो के ठहरने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया गया। फोर्स को ठहरने के लिए व्यवस्था, मानक के अनुरूप पानी, शौचालय, बिजली, बिजली जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था जनरेटर, इनवर्टर, साफ सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय जनपद में पाँचवे चरण का मतदान 20 मई को होना प्रस्तावित है। चुनाव की तैयारियां पुलिस प्रशासन ने पूर्ण कर लिया है। करीब 1665 मतदान केन्द्र जनपद में बनाये गये हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों को 197 सेक्टर में बाटा गया है, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जनपद में कुल 29 जोन बनाये गये हैं, जिसमें जोनल पुलिस अधिकारी नियुक्त किये गये है। ये क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए मतदान केन्द्रों की समीक्षा करते रहेंगे। मानकों के अनुरूप उनके संवेदनशीलता को चिन्हित किया गया है। इस प्रकार कुल 240 संवदेनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये है। जिन पर चुनाव के दिन अतिरिक्त फोर्स लगाया जायेगा।
एसपी ने बताया कि सिविल पुलिस व पीएसी द्वारा लगातार रूट मार्च, एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही की जा रही है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त चुनाव को लेकर कुल 22 नये अपराधियों की हिस्ट्रीशीट पुलिस द्वारा खोली गयी है। कुल 45 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही पुलिस ने की है। अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाते हुए करीब 3250 लीटर अवैध शराब पुलिस के द्वारा जब्त की गयी है तथा 230 अभियुक्तों के विरूद्ध जो अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त थे उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की गयी है। इस प्रकार सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढें : गोंडा नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकार सीज

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!