Sunday, May 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पूर्ण आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु कराएं पंजीकरण, पाएं रोजगार

Gonda : पूर्ण आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु कराएं पंजीकरण, पाएं रोजगार

संवाददाता

गोंडा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल से आईटीआई/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यार्थियों को 45 दिवसीय पूर्ण आवासीय एवं निःशुल्क सूर्य मित्र प्रशिक्षण दिये जाने की योजना संचालित है। संतोषजनक रूप से उक्त प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रशिक्षुकों को देश की विभिन्न सौर ऊर्जा कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं तथा प्रशिक्षार्थी अपना रोजगार भी कर सकता हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आवेदकों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण हेतु प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक प्रशिक्षार्थी, वाट्स एप नम्बर 8004949089 एवं ho.chinhat@rediffmail.com पर सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने बताया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अर्न्तगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 06 बैच में 162 प्रतिभागियों को चयन कर प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है अर्थात एक बैच में 27 प्रशिक्षणार्थी चयनित किए जाएंगे। प्रथम बैच जून माह से प्रारंभ किया जाना संभावित है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों का चयन प्रथम आगत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा।

Gonda : पूर्ण आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु कराएं पंजीकरण, पाएं रोजगार

यह भी पढें : केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, छह की मौत

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular