Wednesday, August 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : डीएम ने समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की शिकायतें

Gonda : डीएम ने समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की शिकायतें

संवाददाता

गोंडा। शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों का एक ही प्लेटफार्म पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील कर्नलगंज में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील कर्नलगंज में कुल 151 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित करते हुये निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके आख्या उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली के अतिक्रमण को भी पुलिस फोर्स के साथ हटवाया जाय। शिकायत कर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी भी करें। इसके साथ ही पूर्व में आयोजित तहसील दिवस में प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। डीएम ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अन्तर्गत आठ लाभार्थियों को योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया। बाद में उन्होंने बसेहिया पौधशाला का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस केसरी, डीसी एनआरएलएम एनवी सविता, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र कुमार शाही सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gonda : डीएम ने समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की शिकायतें

यह भी पढें : अब अलादीन का चिराग बनेंगी उचित दर की दुकानें

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular