Saturday, July 19, 2025
Homeराष्ट्रीयGujrat Plane Crash: पूर्व CM समेत 240 यात्रियों की मौत, 2 बचे

Gujrat Plane Crash: पूर्व CM समेत 240 यात्रियों की मौत, 2 बचे

लंदन जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट, 169 भारतीय व 53 ब्रिटिश यात्री थे सवार

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने की Gujrat Plane Crash में 240 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। Gujrat Plane Crash अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर बाद हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत सभी 240 यात्रियों व चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसी एपी ने अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर के हवाले से सभी 240 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है। दो ब्रिटिश नागरिक जिंदा बच गए हैं।

Gujrat Plane Crash में क्षतिग्रस्त विमान का मलवा
क्षतिग्रस्त विमान का मलवा

विस्तृत खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : Gujrat Plane Crash: सभी यात्रियों की मौत की आशंका, 133 शव बरामद

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, Gujrat Plane Crash में 240 यात्रियों की मौत हो गई है। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव होगी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

Gujrat Plane Crash में क्षतिग्रस्त विमान
Gujrat Plane Crash में क्षतिग्रस्त विमान
Gujrat Plane Crash: पूर्व CM समेत 240 यात्रियों की मौत, 2 बचे
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की विमान में ली गई अंतिम फोटो

यह भी पढ़ें: Gujrat Plane Crash: पांच मिनट फ्लाईट तबाह, ब्लैक बॉक्स बनेगा जांच की कुंजी

RELATED ARTICLES

Most Popular