भूसा दान महादान अभियान से गोरक्षा को नई ताकत
गोंडा की डीएम नेहा शर्मा ने शुरू किया भूसा दान महादान अभियान
डीएम की भावुक अपील ने गोंडा के गो सेवकों की टूटी उम्मीदों को फिर से जगाया
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। भूसा दान महादान अभियान ने गोंडा जिले में गोसेवा के लिए एक नई ऊर्जा का संचार किया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के नेतृत्व में शुरू किए जा रहे भूसा दान महादान अभियान को अपार सफलता मिलने की संभावना है। भूसा दान के इस पुनीत कार्य के लिए जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि निराश्रित गोवंशों की सेवा हमारी संस्कृति का गहन अंग है और इससे बड़ा कोई मानव धर्म नहीं हो सकता।
जिलाधिकारी ने भूसा दान महादान अभियान के बारे में बताया कि गोंडा जिले में संचालित कुल 132 गो आश्रय स्थलों में करीब 19,648 निराश्रित गोवंशों का संरक्षण किया जा रहा है। भूसा दान महादान के तहत गर्मी के मौसम में बढ़ती भूसे और चारे की मांग को पूरा करने के लिए 15 अप्रैल से 31 मई 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नेहा शर्मा ने भूसा दान को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया और इस कार्य में जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया।

यह भी पढें: बिलावल भुट्टो की धमकी : सिंधु में पानी नहीं तो खून बहेगा
जिलाधिकारी ने बताया कि बेजुबान छुट्टा जानवरों के लिए शुरू किए गए भूसा दान महादान के अंतर्गत अब तक कई नागरिकों ने भूसा, चारा, पशु आहार और चोकर का उदारतापूर्वक दान किया है। नेहा शर्मा ने पुनः आग्रह करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग भूसा दान करें और गोसेवा के इस महान कार्य में सहभागी बनें। उन्होंने बताया कि भूसा दान केवल सामग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि जो लोग सामग्री दान नहीं कर सकते, वे गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष में धनराशि का ऑनलाइन दान भी कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग गो संरक्षण कोष में नकद सहयोग करना चाहते हों, वे पंजाब नेशनल बैंक के केशवपुर पहड़वा शाखा में खाता संख्या 2024000100309470 तथा आईएफएससी कोड 0202400 में सीधे आनलाइन पैसा जमा करके सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भूसा दान महादान अभियान में प्राप्त धनराशि का सदुपयोग जिला प्रशासन केवल चारा भूसा खरीदने तथा जानवरों में रेडियम पट्टी लगवाने में करेगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में गोवंशों की जान बचाई जा सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को भूसा दान महादान अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढें: नए मीडिया नियम : रक्षा अभियानों के लाइव कवरेज पर रोक
नेहा शर्मा का मानना है कि भूसा दान के माध्यम से न केवल गोसेवा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनशीलता और जागरूकता भी विकसित होगी। भूसा दान महादान एक ऐसा प्रयास है, जो निराश्रित गोवंशों की सेवा का अमूल्य अवसर प्रदान करता है। इस अभियान के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदें भी प्रबल हुई हैं। उन्होंने कहा कि भूसा दान महादान अभियान में शामिल होकर हर नागरिक गोसेवा के पुण्य भागीदार बन सकता है। जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि एक छोटा सा योगदान भी किसी गोवंश के जीवन को बचाने में मददगार हो सकता है।
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310
यह भी पढें: गोंडा में गोली मारकर युवक की हत्या
कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com