Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशज़ालिम बुजुर्ग ने किया मानवता को शर्मशार, पीट-पीट कर जान से मार...

ज़ालिम बुजुर्ग ने किया मानवता को शर्मशार, पीट-पीट कर जान से मार डाला बेज़ुबान को

गाजियाबाद (हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमे एक बुजुर्ग ने एक बेज़ुबान कुत्ते को सरेआम पीट पीट कर जान से मार दिया और कुत्ते के गले में पट्टा बांधकर काफ़ी देर तक घसीटता रहा । इंसानियत को शर्मशार करती यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । जी हाँ, रविवार को गाज़ियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र से मानवता को शर्मशार करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में बुजुर्ग शख्स एक बेजुबान(कुत्ते) को लाठी डंडों से पीटा रहा है इतना ही नही बेजुबान की पिटाई के बाद उसके पैर में रस्सी बांधकर उसे सड़क पर घसीटता जा रहा है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular