Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश हिमाचल में फंसे उप्र के 299 लोगों की हुई सुरक्षित वापसी, योगी...

 हिमाचल में फंसे उप्र के 299 लोगों की हुई सुरक्षित वापसी, योगी सरकार ने घर पहुंचाया

लखनऊ(हि.स.)। भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बीच हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तर प्रदेश के 329 लोगों में से 299 को सुरक्षित वापस लाया गया। उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। बाकी लोगों की भी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी है। उत्तर प्रदेश के राहत विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राहत विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुल 329 लोग हाल ही में पर्यटन सहित अन्य कारणों से हिमाचल प्रदेश गए थे। वहां पर वे भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के बीच फंस गए थे। इसकी जानकारी होने पर सभी को सुरक्षित लाने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल सरकार के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। धीरे-धीरे सभी को वापस लाया जा रहा है। अभी तक 329 लोगों में से 299 को सुरक्षित लाकर उनके निवास स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बाकी 30 लोगों में से 21 लोग वापस आ रहे हैं, जबकि आठ लोग हिमाचल प्रदेश में सुरक्षित हैं, जिन्हें वापस लाने की कवायद चल रही है। वहां फंसे एक व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

दीपक/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular