Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहवाओं की बदली दिशाएं, पूर्वी भारत से जल्द वापस होगा मानसून

हवाओं की बदली दिशाएं, पूर्वी भारत से जल्द वापस होगा मानसून

कानपुर (हि.स.)। हवाओं की दिशाएं तीन दिनों से उत्तरी पश्चिमी चल रही थीं जिससे आसमान साफ हो गया और आगामी एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद अब हवाओं की दिशाएं बदल गई हैं जिससे पूर्वी भारत से मानसून जल्द वापसी की संभावना बढ़ गई हैं।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि मध्य भारत के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों और पूर्वी भारत से जल्द ही मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अब अनुकूल हैं।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। कर्नाटक तट के पास पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

18 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव में, अगले 24 घंटों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 अक्टूबर की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की आशंका है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के सापेक्षिक आर्द्रता 91 और दोपहर के सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 1.9 किमी प्रति घंटा रही। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह आसमान साफ रहने के आसार है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular