Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई : मार्ग दुर्घटना में भाई-बहन की मौत,तीन घायल

हरदोई : मार्ग दुर्घटना में भाई-बहन की मौत,तीन घायल

हरदोई (हि.स.)। हरदोई-लखनऊ रोड स्थित कछौना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को तेज रफ्तार कार अनियत्रिंत होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल है।

शाहजहांपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जेई मंडी निवासी यासीन (65) मंगलवार को स्विफ्ट डिजायर कार से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में आंखों का इलाज कराने जा रहे थे। उनका बड़ा बेटा हसनैन (36), छोटा बेटा मुख्तार (34) और बेटी सना (30) और कार चालक अजीम (32)) पुत्र नसीम निवासी अहमदपुर भी थे।

हरदोई-लखनऊ रोड पर कछौना कोतवाली क्षेत्र के चिरकहटी गांव के पास रोड पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक से अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। कार में सवार सभी लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार की विंडो काटकर किसी तरह लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने सना और मुख्तार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पिता हबीबुल्ला, बड़ा बेटा हसनैन और चालक अजीम घायल है। हसनैन व आजमी की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घटन की जानकार परिवार को दी।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular