Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश जी को आते हैं मुंगेरीलाल के सपने : केशव मौर्य

अखिलेश जी को आते हैं मुंगेरीलाल के सपने : केशव मौर्य

लखनऊ(हि.स.)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में दम हो तो सामने आकर कहे, मथुरा में मन्दिर बनाना चाहते हैं। अखिलेश जी को जो सपने आते हैं, वो मुंगेरीलाल के सपने है।

केशव प्रसाद ने दो टूक कहा कि जो भगवान राम का नहीं हुआ वो परशुराम जी का क्या होगा। वो मेरे चुनाव लड़ने की चिंता छोड़ दें, मुझे मेरी पार्टी जहां से चुनाव लड़ाएगी वहां से लड़ेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन सड़क निर्माण के लिए विशेष दिन है। विश्वसरैया जी के नाम से 4703 मार्गों पर, 132 सेतुओं का शिलान्यास हो रहा है। 3503 मार्ग का लोकार्पण, 74 सेतु का भी लोकार्पण कर रहे हैं। आज एक डॉक्यूमेंट्री भी लायी गयी है, जो वेबसाइट पर लायी जाएगी। हमारा लक्ष्य है अच्छी सड़कें, गुणवत्तापूर्ण सड़कें है। हमने नई तकनीक से पांच हजार करोड़ की बचत भी की है।

कहा कि लोक निर्माण विभाग हर्बल मार्ग भी बना रहा है। हम फलदार वृक्ष लगा रहे है। 1500 किलोमीटर की सड़क बनाई है। हमारे विपक्ष के नेता भी पीठ पीछे सड़कों की तारीफ किये बिना नहीं रह सकते हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पहले हम इत्र को खुशबू के लिए जानते थे, अब दुर्गन्ध के लिए जान रहे हैं। इत्र की खुशबू बदल गयी। इत्र के पीछे जनता का धन है, कोई कुछ दबा कर रखा है और सिल्ली बनाकर रखता है वो तो बाहर आना ही चाहिये।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular