Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ राजीव कुमार को मिली महामूर्खाधिराज...

स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ राजीव कुमार को मिली महामूर्खाधिराज की उपाधि

– स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में ”होली स्नेह मिलन” कार्यक्रम सम्पन्न

मुरादाबाद (हि.स.)। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में गुरुवार को हर वर्ष की भांति होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली रोड स्थित क्लासिक बैंक्विट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने मस्ती और उल्लास के साथ प्रतिभाग किया। महामूर्खाधिराज की उपाधि स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ राजीव कुमार को दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट धारा सिंह रही। ख्याति गुप्ता, कशिश चौहान, मीनू अरोड़ा, परी रस्तोगी, आकर्ष ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मानुषी रस्तोगी ने मनोरंजक खेलों से माहौल में मस्ती भरी।

वरिष्ठ कवियत्री डॉ. प्रेमवती उपाध्याय ने होली गीत सुना कर मोहाल में रंग भरे। फक्कड़ मुरादाबादी ने अपनी हास्य कविताओं से सब को गुदगुदाया। युवा कवि मयंक शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से ब्रज की होली का वर्णन किया।

जिला संयोजक प्रशांत शर्मा ने अटपटे चटपटे प्रश्न पूछ कर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में फूल और गुलाल से होली खेल कर सब ने आनंद लिया।

संचालन गरिमा सिंह, मानुषी रस्तोगी एवं नीलम भुइहार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महक रस्तोगी, पूनम चौहान, मीनू अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह दुआ, रेनू सिंह ,कपिल नारंग लव सारस्वत महेंद्र चौहान नीरज सोलंकी ने किया।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular