कानपुर(हि.स.)। जनपद में संगठित अपराध व अपराधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गोविंद नगर पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ दबोचा। गांजा तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि इलाके में पुलिस टीम ने एक गांजा तस्कर को दबोचा है। तस्कर की पहचान रामचंद्र निवासी खाड़ेपुर नई बस्ती थाना नौबस्ता के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से 5.5 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
महमूद
