Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगेट प्रवेश परीक्षा में सीएसए के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र वैभव...

गेट प्रवेश परीक्षा में सीएसए के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र वैभव ने ऑल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त की

– छात्र की सफलता पर सीएसए के कुलपति ने दी बधाई, शिक्षकों एवं छात्रों में खुशी की लहर

कानपुर (हि.स.)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय इटावा के बीटेक (कृषि अभियंत्रण) के अंतिम वर्ष के छात्र वैभव अवस्थी ने गेट प्रवेश परीक्षा 2022 में अपने विषय में ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल की है।

ज्ञात हो कि, छात्र वैभव अवस्थी ने यूपी कैटेट 2018 उत्तीर्ण के बाद बीटेक कृषि अभियंत्रण में विश्वविद्यालय के इटावा स्थित महाविद्यालय में प्रवेश लिया था। छात्र वैभव अवस्थी की बीटेक में 8.68 जीपीए मेंटेन है। छात्र ने हाईस्कूल वर्ष 2016 में यूपी बोर्ड से 88 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। जबकि इंटरमीडिएट वर्ष 2018 में यूपी बोर्ड से ही 90 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। वैभव के पिता राजेश प्रसाद अवस्थी एक सूतमिल में कार्यरत थे, जबकि मां अनीता अवस्थी ग्रहणी है।

छात्र वैभव का शौक गाना सुनना व बैडमिंटन खेलना पसंद है। भविष्य में वैभव अवस्थी भारतीय विज्ञान संस्थान से प्रबंधन की डिग्री हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि से संबंधित स्टार्टअप करेंगे, जिससे स्वावलंबी होकर दूसरों को भी रोजगार मिल सकें।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 डीआर सिंह ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है और छात्र को बधाइयां दी हैं। कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के डीन डॉ देवेंद्र सिंह ने भी बधाई दी है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में शिक्षकों एवं छात्रों में खुशी की लहर व्याप्त है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular