कानपुर (हि.स.)। चंद्रशेखर आजाद आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, दिलीपनगर द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजा निवादा में छात्र-छात्राओं को पराली न जलाने व पराली से खाद बनाने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि अपने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया। फसल अवशेष प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ खलील खान ने छात्रों को बताया कि वे अपने परिवार में फसल अवशेषों से खाद बनाने के लिए प्रेरित करें, जिससे मृदा में उर्वरा शक्ति बरकरार रहे और पर्यावरण स्वस्थ रहेगा।
डॉ शशिकांत ने फसल अवशेषों से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुमनलता सिंह एवं अरुणा देवी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर तृप्ति शाक्य, आनंद स्वरूप, रामदास, अजय कटियार सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
महमूद
