Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसैंया तेरी दीवानी और जय जयकारा जैसे गीतों से कैलाश खेर ने...

सैंया तेरी दीवानी और जय जयकारा जैसे गीतों से कैलाश खेर ने समां बांधा

वाराणसी (हि.स.)। सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद खेल स्टेडियम में सोमवार शाम जाने माने गायक पद्मश्री कैलाश खेर के लाइव परफॉर्म पर युवा जमकर थिरके। कैलाश खेर ने सैंया तेरी दीवानी, जय जयकारा, कैसी है ये उदासी, पिया रे पिया रे जैसे अपने मशहूर गानों की जीवंत प्रस्तुति और अपने सुरों से युवाओं को सराबोर कर दिया।

श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण की श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रमों के तहत तीन दिवसीय काशी फिल्म महोत्सव के ओपन सेरिमनी में गायक कैलाश खेर ने अपने गीतों से समां बांध दिया। फिल्म महोत्सव से धर्म नगरी काशी में दिसम्बर माह का अन्तिम सप्ताह युवाओं और संगीत प्रेमियों के लिए खास बन गया है। इसके पहले शहर में आये कैलाश खेर ने नदेसर स्थित तारांकित होटल में स्वर्ण स्वर भारत रियलिटी शो का प्रमोशन भी किया।

उधर, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर,फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अभिनेता सतीश कौशिक आदि ने फिल्म महोत्सव के उद्घाटन सत्र में भाग लेने के बाद दशाश्वमेध घाट पर शाम को विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भी देखी। तीनों विशिष्ट जनों ने बजड़े पर बैठकर गंगा आरती का लुत्फ उठाया । गंगा सेवा निधि की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देख फिल्म कलाकार आह्लादित दिखे।

फिल्म कलाकार अनुपम खेर ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में काशी में हुए विकास और सड़कों की स्वच्छता देख खुशी जताई। उन्होंने कहा कि काशी पहले से ज्यादा शांत और सौम्य नजर आ रही है।काशी की गलियां अब संकरी नही हैं। श्री काशी विश्वनाथ का भव्य धाम देखकर दिव्य अनुभूति हो रही है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular