Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेन्ट्रल स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी टीटीई, यात्रियों से टिकट के नाम...

सेन्ट्रल स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी टीटीई, यात्रियों से टिकट के नाम पर कर था वसूली

कानपुर (हि.स.)। कानपुर सेन्ट्रल पर यात्रियों से टिकट बनवाने के नाम रुपये ठगने वाले फर्जी टीटीई को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की।

कानपुर सेन्ट्रल जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण द्विवेदी ने रविवार को बताया डिप्टी सीआईटी राजीव रंजन ने सूचना दी कि दो यात्रियों से जानकारी मिली है कि उनकी गाड़ी छूट गयी थी। उनके द्वारा टिकट बनवाने के लिए रेलवे स्टेशन एफओबी नम्बर 01 पर खड़े एक व्यक्ति से सम्पर्क किया। यात्रियों ने बताया कि युवक काला कोट पहने है, साथ ही गले में रेलवे की पट्टीका है। उससे यात्रियों ने बात की तो उसने 500 रुपये की मांग की। कहा कि हम गाड़ी के टीटीई से बात कर लेंगे। आपका टिकट बन जायेगा और उसने अपना मोबाइल नम्बर दिया। यात्रियों ने शक होने पर मामले डिप्टी सीआईटी को दी। डिप्टी सीआईटी ने यात्रियों के साथ थाना जीआरपी आये और पूरी बात की जानकारी दी।

मामले का पता चलते ही जीआरपी द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर पर जब फोन किया गया तो फर्जी टीटीई ने कहा कि आपको टिकट नहीं बनवानी है और आप लोग कहां चले गये। यह बात सुनने के बाद यात्रियों समेत डिप्टी सीआईटी राजीव रंजन व पुलिस टीम ने फर्जी व्यक्ति बने टीटीई को दबोच लिया। पकड़ा गया जालसाज शातिर जालसाज मोहम्मद तसलीम पुत्र अब्दुल सलीम निवासी मकान नम्बर 996 ई ब्लाक गली नम्बर 09 कच्ची खजुरी श्रीराम कालोनी राजीव नगर दिल्ली का रहने वाला है। पूछताछ में उसके फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने का पता चला। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ.नि.रमेश चन्द्र, उ.नि.अब्बास हैदर, का. राहुल यादव व का.अवधेश शुक्ल मौजूद रहें।

हिमांशु

RELATED ARTICLES

Most Popular