Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली और हरिद्वार हिंसा के बाद मेरठ जोन में हाई अलर्ट

दिल्ली और हरिद्वार हिंसा के बाद मेरठ जोन में हाई अलर्ट

मेरठ (हि.स.)। हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली और हरिद्वार में हिंसा के बाद मेरठ जोन में अलर्ट कर दिया गया है। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल ने सभी सीमाओं और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

दिल्ली और हरिद्वार में हिंसा के बाद मेरठ जोन में अभी शनिवार की देर रात से ही अलर्ट जारी कर दिया गया। इसी कारण रविवार को मेरठ जोन के जिलों में सभी संवेदनशील स्थानों, दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा के बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने सभी जिलों में पुलिस कप्तानों को पुलिस फोर्स को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए।

पुलिस और पीएसी के जवान संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च निकाल रहे हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मेरठ के संवेदनशील स्थानों हापुड़ अड्डा, लिसाडी गेट थाना क्षेत्र, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र, सदर बाजार थाना क्षेत्र, कोतवाली और देहली गेट थाना क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस बल तैनात किया है। इसके साथ ही देहात में भी पुलिस ने मार्च निकाला था। पीएसी के साथ ही क्यूआरटी की टीम और कई थानों की फोर्स भी साथ है। एसएसपी का कहना है कि मेरठ जनपद में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular