Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामोत्सव की निगरानी के लिए 82 आईपी कैमरों से रखी जा रही...

रामोत्सव की निगरानी के लिए 82 आईपी कैमरों से रखी जा रही नजर, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

कानपुर (हि.स.)। जनपद में आयोजित हो रहे रामोत्सव कार्यक्रम की दिल्ली के जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक उपद्रव के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर 82 कैमरों से कार्यक्रम स्थल व आसपास 400 मीटर क्षेत्रफल पर निगरानी रखी जा रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि निराला नगर के रेलवे ग्राउंड में होने वाले रामोत्सव की सुरक्षा को लेकर कानपुर की पुलिस पूरी तरह से तैयार है। उत्सव में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए कई चक्रों का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल में आने वालों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के आसपास 82 आईपी कैमरा, 8 पीटीजेड 360 डिग्री 36 एक्स जूम और 2 ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को संदिग्धों व आने जाने वालों पर निगरानी के लिए लगाया गया है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में आसपास के इलाके में 400 मीटर क्षेत्रफल को कड़ा पहरा और चौकसी रखी जा रही है। रामोत्सव पूरी तरह से शांतिपूर्ण व अमन के साथ हो इसके लिए पुलिस तैयार है।

महमूद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular