Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यमंत्री कश्यप ने किया समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण

राज्यमंत्री कश्यप ने किया समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण

गाजियाबाद (हि.स.)। उत्तर-प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने रविवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय मसूरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य के विलंब होने पर नाराजगी व्यक्त की और काम मे तेजी लाने के निर्देश दिए।

कश्यप दलबल के साथ विद्यालय पहुंचे तथा विद्यालय कक्ष कंप्यूटर लैब एवं गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिये। कश्यप ने कहा कि विद्यालय का कार्य बहुत दिनों से विलंब है कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। औचक निरीक्षण में उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुधीर कुमार त्यागी व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular