Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने के लिए दिलाई शपथ, लोगों को जागरूक...

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने के लिए दिलाई शपथ, लोगों को जागरूक किया

-सांसद आदर्श गांव नागेपुर में जागरूकता अभियान

वाराणसी(हि.स.)। पर्यावरण सरंक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने के लिए गुरुवार को सांसद आदर्श गांव नागेपुर और जनकवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ के गांव खेवली में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शपथ भी दिलाई गई। रिडक्शन अवेयरनेस सर्कुलर इंगेजमेंट (रेस) के तहत आयोजित कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने और लोगों की भागीदारी के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक में न कोई सामान लिया जाएगा और न ही प्लास्टिक के सामानों का उपयोग किया जाएगा। जिस कार्यक्रम में प्लास्टिक के बर्तन जैसे प्लेट, थाली, चम्मच आदि का उपयोग हो रहा हो, उस कार्यक्रम का बहिष्कार कर लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही प्लास्टिक से होने वाले खतरों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएंगे। अभियान में पर्यावरण कार्यकर्ता मनीष पटेल, राजेश कुमार विश्वकर्मा आदि ने भागीदारी की।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular