Friday, May 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP : छुट्टा पशुओं को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP : छुट्टा पशुओं को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

छुट्टा जानवर छोड़ने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज होगी FIR

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जानवरों को छुट्टा छोड़ने वालों के खिलाफ योगी सरकार ने कार्रवाई करने का फैसला लिया जाएगा। राज्य के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के मुताबिक, अब जानवरों को छुट्टा छोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि तीन लाख से ज्यादा छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर में सभी छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थल पर भेजा जाएगा। फिलहाल यूपी सरकार के पास राज्य में 6222 आश्रम स्थल है जहां करीब 8.5 लाख गायों को रखा गया है। धर्मपाल सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ग्रामीण इलाकों में निराश्रित और आवारा पशुओं की बड़ी सख्या खत्म होने वाली है। योगी सरकार ने इसकी योजना बना ली है। दिसंबर 2022 तक सड़कों, खेतों और सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित पशु नहीं दिखाई देंगे। विकास खंड स्तर पर इसके लिए कान्हा पशु उपवन का निर्माण शुरू किया जा रहा है। गौरतलब है कि यूपी चुनाव से पहले आवारा पशुओं का मुद्दा काफी गरमाया था। उस दौरान विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि चुनाव पहले तो आवारा गायों को लेकर इतने वायदे किए गए लेकिन सरकार ने उनमें से किसी वादे को पूरा नहीं किया।

यह भी पढें :  17 जिलों के कलेक्टर समेत 37 IAS बदले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular