Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा अपने घर के लोगों और नजदीकी संबंधियों से आगे नहीं बढ़...

सपा अपने घर के लोगों और नजदीकी संबंधियों से आगे नहीं बढ़ पाई : चौधरी भूपेंद्र सिंह

– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

मुरादाबाद (हि.स.)। समाजवादी पार्टी अपने घरों के लोगों और नजदीकी संबंधियों से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। 30-35 वर्षों में सपा मुलायम सिंह यादव से शुरू होकर अखिलेश यादव तक पहुंची हैं। अखिलेश यादव की तरह काम करने का अवसर बेचारे शिवपाल सिंह यादव को भी नहीं मिल पाया। सपा परिवारवाद की पार्टी हैं। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार सिंह के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कही।

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में जो काम हुए हैं, उन कामों को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे और मोदी जी का 400 पार का निर्धारित लक्ष्य पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, वह संकल्प अवश्य पूरा होगा। देश की जनता मोदी के साथ खड़ी हुई है। मोदी की वजह से दुनिया में भारत की जो प्रतिष्ठा और मान सम्मान बड़ा हैं वह अकल्पनीय था।

निमित जायसवाल /मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular