Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई दी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश में नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी जन्मदिन की शुभकामना दी है। राजनीतिक दृष्टि से अखिलेश के इस ट्वीट को बेहतर बताया जा रहा है।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, पार्टी नेताओं सहित देश व विदेश से शुभकामनाएं व बधाई दी जा रही हैं।

मोहित /राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular