Monday, August 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्र भी हुए शामिल

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्र भी हुए शामिल

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में अब कालेज के विद्यार्थी भी जुड़ रहे हैं। सोमवार को डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेटों ने अभियान में भागीदारी कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया।

इस दौरान छात्रों ने लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनने, चौराहों और तिराहों पर जेब्रा लाइन क्रॉस करने के दौरान नियमों के पालन, चौराहों पर लगे रेड लाइट सिग्नल का उल्लंघन न करने की अपील की।

छात्रों ने कहा कि चौराहों पर ऐसा करने पर हाईटेक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एनपीआर) कैमरे उनके वाहन की तस्वीर ले लेंगे तो जुर्माना भी भरना होगा। अभियान में विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ध्रुव कुमार शर्मा, अध्यापक प्रमोद कुमार सिंह आदि ने भी भाग लिया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular