-आगामी लोकसभा चुनाव जिले में बसपा लहरायेगी परचम
फतेहपुर (हि.स.) । जिले में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पासवान को दुबारा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह गौतम को पद से हटाते हुए नीरज पासवान को दूसरी बार जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बसपा जिलाध्यक्ष की कमान एक बार फिर से तेज तर्रार कार्यकर्ता नीरज पासवान को सौपीं गई। नीरज पासवान पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके है विधानसभा चुनाव के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने नीरज पासवान को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर अभिषेक प्रताप सिंह गौतम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था।अभिषेक को बसपा जिलाध्यक्ष की चौथी बार जिम्मेदारी दी गयी थी।
वहीं नीराज पासवान पर बसपा नेतृत्व द्वारा दुबारा भरोसा जताए जाने के बाद जिले में बसपा की जिम्मेदारी मिलने से बसपा कार्यकर्ताओ में जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओ ने जगह जगह ढोल ताशा के बीच मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया।
जनपद की एक बार फिर से जिम्मेदारी मिलने पर नीराज पासवान ने बसपा सुप्रीमो बहन मायावती समेत शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश के नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत को समझा और सम्मान दिया है। बसपा में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि है। जिस विश्वास के साथ पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है वह एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएंगे और जन-जन को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी जनपद में बड़ी ताकत के साथ उभरेगी। पार्टी मजबूत प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर लोकसभा की सीट जीतकर एक बार फिर से इतिहास बनाने का काम करेगी।
देवेन्द्र
