Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमौसम में एक बार फिर दिखेगा बदलाव, बारिश के साथ आएगी आंधी

मौसम में एक बार फिर दिखेगा बदलाव, बारिश के साथ आएगी आंधी

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आसमान में छाने लगे बादल

कानपुर (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे आसमान में एक बार फिर बादलों की आवाजाही तेज हो गई है। बादलों के आने से और तापमान बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में एक बार फिर जल्द बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के साथ तेज आंधी भी लोगों को परेशान करेगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि बीते दिनों सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से अब तापमान बढ़ रहा है। इसी बीच जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा जिससे आसमान में बादलों की आवाजाही शुरु हो गई। इससे एक बार फिर उसम भरी गर्मी बढ़ने लगी। बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर है। साथ ही एक ट्रफ रेखा दक्षिणी पंजाब से बिहार तक गुजर रही है। इसके साथ ही कानपुर मंडल समेत मध्य यूपी में भी हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण गरज, चमक के साथ धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं। एक जून के आसपास कानपुर परिक्षेत्र में तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular