Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयमुना में नहाते समय दिल्ली की युवती डूबी, मौत

यमुना में नहाते समय दिल्ली की युवती डूबी, मौत

बागपत (हि.स.)। जिले के कोतवाली बागपत क्षेत्र के निवाड़ा चैक पोस्ट स्थित यमुना में स्नान करते समय दिल्ली की एक युवती की डूबने से मौत हो गई। गमगीन माहौल में परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के युवती के शव को लेकर चले गए।

दिल्ली के सीलमपुर निवासी महेश सोमवार को अपने परिवार के साथ यमुना स्नान करने के लिए बागपत आए थे। उनकी पुत्री सुनीता परिजन के साथ यमुना में नहा रही थी। वह अचानक यमुना में डूब गई। परिजन ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए। गोताखोर इरफान की टीम ने यमुना में सर्च अभियान चलाया। टीम यमुना से युवती को निकालने में कामयाब हुई, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि यमुना में नहाते समय डूबने से युवती की मौत हुई है। पीड़ित परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के युवती के शव को अपने साथ लेकर चले गए।

गौरव कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular