Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनियुक्ति की मांग कर रहे 68 सौ चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

नियुक्ति की मांग कर रहे 68 सौ चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती में हुई आरक्षण की विसंगति में संशोधन के बाद नियुक्ति न मिलने से नाराज चयनित 68 सौ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा घेराव करने लखनऊ पहुंचे। इन अभ्यर्थियों को पुलिस ने विधान सभा पहुंचने से पहले ही रोक लिया। परिवर्तन चौक चौराहे पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। यहां पर पुलिस ने करीब 300 की संख्या में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को बस में बैठाकर इको गार्डेन छोड़ा। अभी प्रदर्शन जारी है।

वहीं 1090 चौराहे पर भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। वहां भी कई दर्जन अभ्यर्थियों को पुलिस ने विधान सभा जाने से रोका। इन अभ्यर्थियों ने 30 मई को विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। इसी क्रम में अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है की अधिकारियों की लापरवाही से उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी।

धरने का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र सिंह पटेल ने बताया की बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा 69000 शिक्षक भर्ती का आयोजन किया गया था, जिसमें आरक्षण की विसंगतियों के कारण आरक्षित वर्ग के कई सारे अभ्यर्थी चयन पाने से वंचित रह गए थे।

पटेल ने बताया की इस संबंध में अभ्यर्थियों ने कई बार बेसिक शिक्षा मंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत तमाम नेताओं से मिलकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन उनको अभी तक नियुक्ति नहीं मिल पाई।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular