Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवट सावित्री पूजा कर सुहागिनों ने पतियों की लम्बी आयु के लिए...

वट सावित्री पूजा कर सुहागिनों ने पतियों की लम्बी आयु के लिए मांगा आशीर्वाद

कानपुर (हि.स.)। देश समेत पूरे प्रदेश में सोमवार को बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ सुहागिनों ने सावित्री वट का पूजन किया। सुहागिनों ने पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की दीर्घायु व अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान भी मांगा।

हरवंश मोहाल निवासी डॉली तिवारी ने बताया कि वट सावित्री की पूजा करने से पतियों की लम्बी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी दु:खों का भी नाश होता है। इस पूजा करने के लिए सुहागिनों को श्रद्धा भाव से वट वृक्ष के समक्ष बैठ कर पूजा करनी चाहिए, जिससे कि पति की दीर्घायु का फल प्राप्त होता है।

बिरहाना रोड निवासी अंजना गुप्ता ने बताया कि वह पिछले नौ वर्षों से वट सावित्री की पूजा कर रही हैं। उनका कहना है कि सावित्री ने अपने पति की दीर्घायु के लिए इस पूजा को किया था। जिससे भगवान ने प्रसन्न होकर उनको अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दिया था।

नयागंज निवासी सोनी द्विवेदी ने बताया कि जो भी सुहागिन वट सावित्री की पूजा व व्रत करती हैं तो उसे ईश्वर द्वारा अखंड सौभाग्यवती होने का भी फल प्राप्त होता है। उनका कहना है कि विधि विधान से की गई पूजा से सुहागिनों को अखंड सौभाग्यशाली होने का गौरव प्राप्त होता है।

माल रोड निवासी मेघा तिवारी ने बताया कि पिछले चार साल से वट सावित्री पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उनका कहना है कि इस पूजा से जुड़ी कई मान्यता भी है। जो भी सुहागिन आज के वट वृक्ष के नीचे सच्चे मन से आराधना करती हैं तो उसके पति को दीर्घायु होने का सौभाग्य व संतान के रूप में पुत्र होने का भी फल प्राप्त होता है।

हिमांशु

RELATED ARTICLES

Most Popular