Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: दंगा और बलवा से निपटने,इस पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल...

वाराणसी: दंगा और बलवा से निपटने,इस पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल ने किया ड्रिल अभ्यास

वाराणसी (हि.स.)। जिले के ग्रामीण अंचल में आगामी त्योहारों पर किसी भी आकस्मिक परिस्थिति, दंगा और बलवा से निपटने व इस पर नियंत्रण के लिए अफसरों की मौजूदगी में रविवार को पुलिस कर्मियों ने ड्रिल अभ्यास किया। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस कार्यालय हरहुआ स्थित ग्राउण्ड में अपर पुलिस अधीक्षक और सभी सीओ ने जनपद के पुलिस लाइन व सभी थानों तथा कार्यालयों से आये पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण योजना के बारे में विस्तृत रूप से ब्रीफ किया।

दंगा नियंत्रण योजना की ब्रीफिंग के पश्चात योजना का पूर्वाभ्यास भी कराया गया । अपर पुलिस अधीक्षक ने अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी दी।

इस दौरान थानों से आये प्रभारी निरीक्षकों,थानाध्यक्षों, पुलिस बल तथा रिजर्व पुलिस लाइन और कार्यालय के पुलिस कर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड तथा टीयर स्मोक सेल के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों को भी बताया गया। अभ्यास में सीएफओ, जनपद से करीब 70 उपनिरीक्षक, 340 हेड कांस्टेबल,कांस्टेबल एवं महिला आरक्षी,पीआरवी ने भागीदारी की।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular