मुुरादाबाद(हि.स.)। शिवसेना जिला इकाई की मंगूपुरा में हुई चौपाल में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) द्वारा की कार्रवाई पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि गरीबों के मकानों पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बुल्डोजर चला रहा है। निर्धन परिवारों की काॅलोनी पर कार्रवाई करके क्या हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरते हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। इससे साफ जाहिर है कि अवैध काॅलोनियों को बचाकर गरीबों पर कार्रवाई की जा रही है।
इस मौके पर शिवसेना महानगर प्रमुख कमल सिंह राव, युवा शिवसेना प्रमुख मुदित उपाध्याय, विपिन भटनागर, विशाल शर्मा, अरूण ठाकुर, उमेश ठाकुर, मधुबाला, धर्मेंद्र कश्यप, राजू सिंह आदि उपस्थित रहे।
निमित/दीपक
