Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयज्ञ के साथ शुरू हुआ लिंक रोड निर्माण

यज्ञ के साथ शुरू हुआ लिंक रोड निर्माण

मेरठ (हि.स.)। भाजपा जनप्रतिनिधियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने रेलवे रोड से बागपत रोड को मिलाने वाले लिंक रोड का शुक्रवार को निर्माण शुरू हो गया। यज्ञ-पूजन के बाद विधिवत रूप से लिंक रोड का निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

बागपत रोड और रेलवे रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड के निर्माण की मांग कई वर्षों से चली आ रही थी। इस लिंक रोड के बनने से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। इसके निर्माण के लिए लोगों ने लंबे समय तक आंदोलन किया। भाजपा के जनप्रतिनिधि भी इस लिंक रोड के निर्माण के लिए प्रयासों में जुटे थे। इस लिंक रोड के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय की एनओसी की जरूरत थी। भाजपा जनप्रतिनिधियों के प्रयास से रक्षा मंत्रालय से एनओसी भी मिल गई और पैसा भी जारी हो गया। 11.5 मीटर चौड़े और 900 मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में करीब छह करोड़ रुपए लागत आएगी।

इस लिंक रोड के लिए मेडा ने छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जबकि निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। शुक्रवार को इस योजना पर काम शुरू होने से पहले यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय, पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष वीना वाधवा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, जयकरण गुप्ता, विवेक रस्तोगी, विवेक वाजपेयी, सुनील अग्रवाल, अजय गुप्ता, अमन अग्रवाल, संदीप गुप्ता रेवड़ी, संजय सम्राट आदि उपस्थित रहे। इस लिंक रोड के निर्माण से लाखों लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

डॉ. कुलदीप/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular