Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मेरठ में तेंदुए की तलाश में जुटा वन विभाग

 मेरठ में तेंदुए की तलाश में जुटा वन विभाग

मेरठ (हि.स.)। टीपीनगर थाना क्षेत्र में छाया तेंदुए का खौफ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चे और बड़े तेंदुए के डर से अपने दिनचर्या के कार्य नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को वन विभाग ने फिर से क्षेत्र में तेंदुए की तलाश की।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में शुक्रवार की रात से छाया तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। तेंदुआ लगातार सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है, लेकिन वन विभाग को अभी तक तेंदुआ नहीं मिल पाया है। टीपीनगर क्षेत्र की कई कॉलोनियों में सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की पुष्टि हुई है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने टीपीनगर क्षेत्र में तेंदुए की खोज के लिए अपना अभियान चलाया। अभी तक वन विभाग की टीम को तेंदुआ नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के लोगों में तेंदुए की दहशत को देखते हुए पुलिस ने भी लोगों को जागरूक किया है। इसके बाद भी लोगों में तेंदुए का डर कम नहीं हो पा रहा है।

गौरतलब है कि मेरठ शहर में कई बार तेंदुए की आमद हो चुकी है। डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि तेंदए को रेस्क्यू करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में तेंदुए की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular