Wednesday, October 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल

 दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल

शाहजहांपुर (हि.स.)। कांट थाना क्षेत्र में सोमवार को राजमार्ग पर दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत हुई। हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गम्भीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांट थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर बलीपुर गांव के पास दो मोटर साइकिलों की टक्कर हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव क्षत्रपुर निवासी अभिषेक सिंह (22) और उसके चाचा जयवीर सिंह (49) को मृत घोषित कर दिया।

गम्भीर रूप से घायल कांट थाना क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी मनजीत की चिंताजनक हालत के चलते उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक अपने चाचा और मैगलगंज निवासी पंकज के साथ किसी काम से शाहजहांपुर जा रहा था। पंकज बाइक चला रहा था। घटना में अभिषेक और जयवीर की मौत हो गई। पंकज बाल-बाल बच गया।

अमित

RELATED ARTICLES

Most Popular