बलरामपुर (हि.स.)। जनपद में पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रेहरा ग्राम में बकरी चराने जा रही 11वर्षीय किशोरी पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। जिसमें किशोरी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस टीम पहुंचकर तेदुएं की खोजबीन में जुटी है।
सोमवार को तकरीबन दस बजे ग्राम रेहरा में सदानंद यादव की 11वर्षीय पुत्री सुनीता गांव के बाहर जंगल के तरफ बकरी चराने गई थी। इसी दौरान घात लगायें तेदुएं ने हमला बोल दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की और भाग गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल किशोरी को स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा लायें जहां किशोरी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग, पचपेड़वा प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह व नायाब तहसीलदार राजीव वर्मा टीम के साथ गांव में पहुंच घटना की जानकारी ली है।
नायब तहसीलदार ने बताया कि वन विभाग व पुलिस टीम संयुक्त रूप से तेंदुए की खोजबीन में जुटी है। वन विभाग को पिजड़ा लगाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही मृतक किशोरी के परिजनों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।
प्रभाकर
