Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ जनपद के 35.77 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

मेरठ जनपद के 35.77 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को लखनऊ से बटन दबाकर मेरठ के 35.77 करोड़ रुपए लागत के 81 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मेरठ सर्किट हाउस में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोनिवि मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बटन दबाकर विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें मेरठ जनपद के 05 करोड़ 56 लाख रुपए के 08 कार्यों का लोकार्पण और 30 करोड़ 21 लाख रुपए के 73 निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ। मेरठ में सर्किट हाउस में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में लोक निर्माण विभाग, राज्य सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम के संयुक्त कार्य प्रगति का वीडियो प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जल शक्ति, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई़, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता रविंद्रपाल सिंह, देवपाल सिंह, महेश बालियान, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular